इटली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 542 के पार कर गई। इसके साथ यहां अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,669 पहुंच गई है। इटली में कई दिनों से मौत का वक्र काफी सुस्त है। इटली सरकार के लिए यह सकारात्मक खबर है। सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार अस्पतालों में नए संक्रमण रोगिरयों की संख्या में गिरावट जारी रही। इटली में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 139,422 पहुंच गई है। बुधवार को नागरिक सुरक्षा निदेशक एंजेलो बोरेलेली ने चेतावनी दी कि जब तक देश में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं आ जाती, तब तक आबादी को अपने सुरक्षा गार्ड को कम नहीं होने देना चाहिए। वर्तमान में इटली में कोरोना वायरस के 95,262 मामले सक्रिय हैं, जबकि 26,491 संक्रमित लोग ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं। इटली सरकार हालात पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की उप निदेशक रानियरी गुएरा के अनुसार इस तरह के कदम के लिए अभी भी कोई निर्धारित तारीख नहीं थी। उन्होंने कहा कि इटली के लिए यह कठिन समय है। कोरोना मरीजों के गिरते ग्राफ को देखते हुए यह फैसला लेना अहम है। वह भी ऐसे में जब कोरोना मानव द्वारा संक्रिमत है। बता दें कि इटली में 13 अप्रैल तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन जारी है। हालांकि, देश में आवश्यक सेवाओं को संचालित करने की अनुमति है। इतालवी मीडिया के अनुसार हालांकि, देश को धीरे-धीरे फिर से खोलने के लिए ऑपरेशन दो चरणों में होगा। पहला, 14 अप्रैल से कुछ कंपनियों का आंशिक रूप से खोले जाने पर विचार चल रहा है, लेकिन सार्वजनिक और अन्य व्यवसायों को 4 मई तक इंतजार करना होगा। फिर भी कुछ प्रतिबंध जारी रहेंगे, जैसे कि मास्क के अनिवार्य उपयोग और सामाजिक डिस्टॉर्शन प्रोटोकॉल का निर्वाह करना होगा। इटली सरकार ने कहा है कि जनता का स्वास्थ्य प्राथमिकता है।