आंध्र प्रदेश में बुधवार(8 अप्रैल) शाम से अब तक कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। राज्य नोडल अधिकारी अरजा श्रीकांत ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में कल रात से कोरोना वायरस का कोई नया केस सामने नहीं आया है। राज्य नोडल अधिकारी अरजा श्रीकांत द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में कल रात से आंध्र प्रदेश में कोई भी पॉजिटिव मामला नहीं आया है। बुधवार शाम 6 बजे से गुरुवार सुबह 9 बजे तक 217 नमूनों का परीक्षण किया गया। ये सभी COVID-19 के लिए नकारात्मक पाए गए। राज्य में COVID-19 के कुल मामलों की संख्या 348 पर बनी हुई है।