HomeUttar PradeshAgraAgra Metro Stations: आगरा में मेट्रो स्टेशन के नाम पर सियासत शुरू,...

Agra Metro Stations: आगरा में मेट्रो स्टेशन के नाम पर सियासत शुरू, कांग्रेस भी कूदी मैदान में

आगरा

शहर में मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने जामा मस्जिद स्टेशन का नामकरण डा. भीमराव आंबेडकर के नाम पर कराने को एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। विधायक डा. जीएस धर्मेश ने सबसे पहले स्टेशन का नाम बदलने की मांग की थी।

Advertisements
Advertisements

पिछले दिनों आगरा आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से विधायक डा. जीएस धर्मेश ने मेट्रो के जामा मस्जिद स्टेशन का नाम बदलकर मन:कामेश्वर नाथ महादेव के नाम पर करने की मांग की थी। उपमुख्यमंत्री ने इस पर विधायक को आश्वस्त किया था। उप्र मुस्लिम महापंचायत ने इसका विरोध जताते हुए स्टेशन का नाम नहीं बदलने को आवाज उठाई थी। मंगलवार को आंबेडकर अनुयायियों ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपकर स्टेशन का नामकरण डा. भीमराव आंबेडकर के नाम पर कराने की मांग की थी। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया था

मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि बिजलीघर क्षेत्र डा. भीमराव आंबेडकर की कर्मभूमि रही है। उनकी अंतिम जनसभा रामलीला मैदान में ही हुई थी। ऐतिहासिक बुद्ध विहार की स्थापना भी डा. आंबेडकर ने की थी। बुद्ध विहार में उनका अस्थि कलश आज भी विराजमान है। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि मेट्रो स्टेशन का नाम मंदिर या मस्जिद पर रखा गया तो कांग्रेस कड़ा विरोध करेगी। हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी, अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, विनोद जरारी, मुन्नालाल वर्मा, याकूब शेख, हबीब कुरैशी, महेंद्र पाल सिंह, आइडी श्रीवास्तव मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments