‘भय जा रहा, भरोसा आ रहा’, बंगाल मतदान पर पीएम मोदी का बड़ा बयान; भाजपा की जीत का दावा

बंगाल में विधानसभा के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बड़ा दावा किया कि जबसे वे राजनीति में आए हैं, पिछले 50 साल में ये पहला चुनाव ऐसा है, जिसमें यहां कम से कम (न्यूनतम) हिंसा हुई है।

पीएम ने इसका श्रेय चुनाव आयोग को देते हुए कहा कि उन्होंने फिर से एक बार बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की प्रतिष्ठा स्थापित की है। नदिया जिले के कृष्णानगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि चुनाव में न्यूनतम ङ्क्षहसा और मतदान के आंकड़े सिद्ध करते हैं कि बंगाल से अब भय जा रहा है और भरोसा आ रहा है।

बंगाल में मतदान पुराने सारे रिकार्ड तोड़ रहा है। पीएम ने बंगाल में चुनावी ङ्क्षहसा के इतिहास की ओर इशारा करते हुए कहा कि वरना पहले चुनाव के दौरान हर हफ्ते यहां किसी न किसी को फांसी पर लटका दिया जाता था और बोल देते थे कि आत्महत्या कर ली। एक प्रकार से गुंडाराज चलता था।

चुनाव आयोग का धन्यवाद करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण मतदान कराने में ये सफलता बहुत बड़ी सिद्धि है। देश में जहां-जहां भारी मतदान हुआ है वहां भाजपा को प्रचंड विजय मिली है। भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि बंगाल में परिवर्तन की आंधी चल रही है। चार मई को कमल खिलना तय है।

पीएम ने अपने हालिया बंगाल दौरे में झाडग़्राम में एक दुकान से झालमुड़ी खाने पर हुए सियासी विवाद पर टीएमसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झालमुड़ी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है। झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची टीएमसी को लगी।

‘मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी’

मोदी ने कहा कि बंगाल में चार मई को भाजपा की विजय का जश्न होगा और उस दिन मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बांटी जाएगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम के झालमुड़ी खाने को चुनावी नाटक बताया था, जिसके बाद मोदी ने पलटवार किया है। मोदी ने दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में भी जनसभा को संबोधित किया।

कईं जिलों में टीएमसी का खाता तक नहीं खुलेगा

मोदी ने कहा कि बंगाल में इस बार टीएमसी के खिलाफ इतना गुस्सा है कि कईं जिलों में सत्तारूढ़ दल का खाता तक नहीं खुलेगा। तृणमूल की घुसपैठियों को समर्थन देने की नीति को खत्म करना जरूरी है, क्योंकि यह हमारी भूमि के लिए खतरा पैदा करती है। टीएमसी की हर दुकान को बंद करेंगे। 15 साल पहले वाममोर्चा के विरुद्ध जनता ने बिगुल फूंका था। आज टीएमसी के जंगलराज के विरुद्ध जनता हर गली मोहल्ले में शंख फूंक रही है। ये चुनाव न मोदी लड़ रहा है और न ही मेरे साथी। चुनाव जनता जनार्दन लड़ रही है।

‘चार मई को केवल परिणाम नहीं परिवर्तन आएगा’

काकद्वीप की जनसभा में मोदी ने कहा कि चार मई को बंगाल में केवल परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा। बंपर मतदान दर्शा रहा है कि भय हार रहा है और भरोसे की जीत पक्की है। टीएमसी के 15 साल के सिंडिकेट सिस्टम और महाजंगलराज की एक्सपायरी डेट अब आ गई है। यह चार मई है। टीएमसी ने 15 वर्षों में बंगाल को सिर्फ झूठे वादे और धोखा दिया। राज्य के लिए अपनी पूर्व की छह चुनावी गारंटियों के वादों पर आगे बढ़ते हुए, प्रधानमंत्री ने बंगाल की महिलाओं के उत्थान और कल्याण के उद्देश्य से नई 10 मोदी-की-गारंटियों की भी घोषणा की।

महिलाओं को मोदी की 10 गारंटी

– महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी सजा मिलेगी। हर ब्लाक में महिला थाने बनेंगे।
– पुलिस बल व अन्य सरकारी नौकरियों में बेटियों की होगी भर्ती।
– हर साल 36,000 रुपये सीधे महिलाओं के खातों में दिए जाएंगे।
– बेटियों को ग्रेजुएशन के लिए 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
– गर्भवती माताओं को 21,000 रुपये की सहायता।
– बच्चों के पोषण के लिए 36,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता।
– सुकन्या समृद्धि योजना के जरिए बेटियों का भविष्य सुरक्षित करना।
– स्वरोजगार के लिए 20 लाख रुपये तक का मुद्रा लोन और लखपति दीदी योजना का विस्तार।
– आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज। सर्वाइकल कैंसर का मुफ्त टीका।
– घर की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर होगी।

मोदी ने बेलूर मठ का भी किया दौरा

दोनों जनसभाओं के बाद मोदी शाम में अचानक हावड़ा के बेलूर मठ पहुंचे, जहां उन्होंने रामकृष्ण मिशन के मुख्य मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। बेलूर मठ से मोदी का खास लगाव रहा है और वे पहले भी यहां आते रहे हैं।

हावड़ा में पहली बार पीएम ने किया रोड शो

पीएम ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में शाम में हावड़ा शहर में तीन किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया। लिलुआ में एमसीकेवी स्कूल से शुरू रोड शो सलकिया चौरास्ता पर समाप्त हुआ। इस दौरान जीटी रोड के दोनों ओर एकत्र भीड़ का पीएम ने अभिवादन किया। पीएम की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। यह पहली बार है जब कोई पीएम ने हावड़ा में रोड शो किया है।

Hot this week

आगरा में बाथरूम के नीचे मिला कंकाल, बेटियों के DNA से होगी पहचान की पुष्टि

आगरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम में बाथरूम के...

आगरा में चलती ट्रेन से कूदा पॉक्सो आरोपी, तीन पुलिसकर्मियों पर मुकदमा

आगरा में पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे...

Toyota Innova Hycross को मिलेगा Facelift! टेस्टिंग में दिखी नई MPV

Toyota Innova Hycross के चाहने वालों के लिए बड़ी...

BMW i5 Long Wheelbase भारत में लॉन्च, 669 KM रेंज; कीमत ₹79.60 लाख

BMW ने भारतीय बाजार में अपनी नई i5 Long...

साक्षी चौधरी बोलीं- फिटनेस, तकनीक और मानसिक मजबूती पर फोकस

भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने अपनी तैयारियों को लेकर...

Topics

Toyota Innova Hycross को मिलेगा Facelift! टेस्टिंग में दिखी नई MPV

Toyota Innova Hycross के चाहने वालों के लिए बड़ी...

BMW i5 Long Wheelbase भारत में लॉन्च, 669 KM रेंज; कीमत ₹79.60 लाख

BMW ने भारतीय बाजार में अपनी नई i5 Long...

साक्षी चौधरी बोलीं- फिटनेस, तकनीक और मानसिक मजबूती पर फोकस

भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने अपनी तैयारियों को लेकर...

इंटरनेशनल एयर शो में भारत का दम दिखाएगी सारंग टीम, मिस्र पहुंची वायुसेना

भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम इंटरनेशनल...

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 की लिस्ट जारी, UP-MP के शहरों ने मारी बाजी

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 की सूची जारी कर दी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img