‘बंगाल जीतने के बाद मैं दिल्ली की बागडोर संभालूंगी’, ममता बनर्जी बोलीं-TMC हार नहीं सकती

बंगाल विधानसभा चुनाव के गुरुवार को पहले चरण के मतदान के बाद मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी की जीत को लेकर बड़ा दावा किया। ममता ने कहा कि तृणमूल हार नहीं सकती और हमारी जीत तय है।

कोलकाता के बउबाजार और जादवपुर इलाके में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि मैं लोगों के मन को जितना समझ पाई हूं, उसके हिसाब से अभी तक हुए मतदान को देखते हुए यह कह सकती हूं कि तृणमूल पहले से ही जीत की स्थिति में हैं।

भाजपा व केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि पहले चरण में हुए मतदान से संकेत मिलता है कि आज ही हम जीतकर बैठे हैं। अगले चरण में और जोरदार तरीके से हम मुकाबला करेंगे। ममता ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर दिल्ली (केंद्र की सत्ता) पर विजय हासिल करेंगी। ममता ने यह भी कहा कि मुझे किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे कुर्सी नहीं चाहिए। मैं सिर्फ दिल्ली में केंद्र की सत्ता से भाजपा सरकार का अंत चाहती हूं।

भवानीपुर में ममता ने किया रोड शो

ममता ने शाम में अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में भी एक लंबा रोड शो किया और लोगों से अपने लिए वोट मांगा। ममता ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि मतगणना के दिन गड़बड़ी की कोशिश हो सकती है और वोटों के अंतर को कम करके दिखाया जा सकता है।

उन्हें सूचना मिली है कि मतगणना के दिन गड़बड़ी की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वोट जनता देती है, न पुलिस और न ही सेना। इसलिए मतगणना के समय पूरी तरह सतर्क रहें। ममता ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है और राज्य के लोगों के साथ बाहर अन्य जगहों पर दुर्व्यवहार हो रहा है। ममता ने फिर दोहराया कि अगर बंगाल को टारगेट किया जाएगा, तो हम भी जवाब देना जानते हैं।

चुनाव के दौरान भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में बूटों की आवाज सुनाई दे रही है। महिलाओं से हल्के अंदाज में कहा कि वे भी इसका जवाब अपने तरीके से दें। मतदाता सूची को लेकर भी मुख्यमंत्री ने सवाल उठाए।

उन्होंने दावा किया कि एसआइआर प्रक्रिया में लाखों लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं, जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण कानून के लागू होने में देरी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की।

जीएसटी को समर्थन देना गलती थी

जीएसटी पर भी ममता ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि इसे समर्थन देना उनकी गलती थी और राज्य को उसका उचित वित्तीय हिस्सा नहीं मिल रहा है। अपने लंबे राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह कई बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं और प्रशासनिक व्यवस्था को अच्छी तरह समझती हैं।

बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान गुरुवार को संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम छह बजे तक राज्य में रिकार्ड 91.87 प्रतिशत वोट पड़े हैं, जो 2021 की तुलना में 10 प्रतिशत से भी अधिक है। दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।

Hot this week

यमुना का जलस्तर बढ़ा, बल्केश्वर घाट डूबा; 23 गांवों में प्रशासन ने कराई मुनादी

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण सोमवार दोपहर...

सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, 1000 शादीशुदा महिलाओं के आवेदन निरस्त

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दोबारा शादी का...

Ayodhya Ram Mandir CEO Recruitment: आज से अंतिम इंटरव्यू, चयन समिति के तीनों सदस्य लेंगे साक्षात्कार

अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी...

Topics

सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, 1000 शादीशुदा महिलाओं के आवेदन निरस्त

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दोबारा शादी का...

Ayodhya Ram Mandir CEO Recruitment: आज से अंतिम इंटरव्यू, चयन समिति के तीनों सदस्य लेंगे साक्षात्कार

अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी...

Arunachal Pradesh के 27 स्थानों के नाम पर China का पलटवार, कहा- क्षेत्र हमारा हिस्सा

अरुणाचल प्रदेश में 27 भौगोलिक स्थानों के लिए भारत...

Colombia में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से तबाही, 132 लोगों की मौत

दक्षिण अमेरिकी देश Colombia में सोमवार को 7.4 तीव्रता...

PM Modi ने Lovlina Borgohain की तारीफ की, कहा- उनका कदम लंबे समय तक याद रखा जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को Glasgow Commonwealth Games-2026...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img