लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर में एक महिला की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कमलजीत कौर के रूप में हुई है। वह करीब चार दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से लौटी थी। महिला का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे।
जानकारी के मुताबिक, घटना का पता चलने के बाद महिला को उपचार के लिए दीप अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
महिला की हत्या के पीछे उसके किसी करीबी का हाथ होने का शक जताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की। फिलहाल करीबी पर जताए जा रहे शक सहित मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।





