बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर: रात में 19 डिग्री तक लुढ़का पारा; अगले 48 घंटे इन जिलों में अलर्ट!

बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-मध्य, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व हिस्सों में कुछ स्थानों पर तथा उत्तर-पूर्व व दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

सबसे अधिक वर्षा चकाई (58.6 मिमी) और लखीसराय (38.2 मिमी) में रिकॉर्ड की गई। वहीं, लखीसराय जिले में 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चली।

अरवल में रही सबसे ठंडी रात

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में सर्वाधिक तापमान 32.7°C कैमूर (भभुआ) में दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में अधिकतम पारा 23.6°C से 32.7°C के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में दिन के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।वहीं, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.5°C अरवल में रिकॉर्ड हुआ। रात का तापमान औसतन 19.4°C से 24.9°C के बीच बना रहा।

अगले 48 घंटों में कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आगामी 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 4°C की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, आने वाले 3 से 4 दिनों तक रात के पारे में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कल 2 नवंबर को उत्तर-पश्चिम बिहार (पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज) के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

मौसमी प्रणालियों की स्थिति

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी बिहार और आसपास बना चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) अब दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई पर मौजूद है।

इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है, जिसका मुख्य प्रभाव आंध्र प्रदेश तट की तरफ रहने की संभावना है।

Hot this week

Topics

रंगोली, दीये और भगवद गीता का पाठ; ब्रिटेन पीएम के घर पर दीपावली की धूम

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास '10 डाउनिंग स्ट्रीट'...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img