न्यूजीलैंड के खिलाफ पाचवें T20I में हार के बाद आगबबूला हुए श्रेयस अय्यर, इन खिलाड़ियों को बताया विलेन

 न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में खेले गए पांचवें टी20 मैच में भारत को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया इसके कारण बताए हैं। अय्यर का मानना है कि 191 रनों का स्कोर अच्छा था लेकिन गेंदबाजी बेहतर नहीं हो सकी, जिसकी वजह से हार मिली। भारतीय कप्तान ने फील्डिंग को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया।

अय्यर का कहना है कि टीम इंडिया पहले तीन मैचों में लय में थी और जीत हासिल की। इसके बाद आखिरी दो मैचों में उन्होंने कुछ प्रयोग किए, जिसकी वजह से भी टीम का संतुलन बिगड़ा और हार मिली। भारत ने कीवी टीम के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में पहले बैटिंग करते हुए 191 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को कीवियों ने 18 ओवरों में हासिल कर लिया।श्रेयस अय्यर ने बताया हार का कारण

पांचवें टी20 मैच में हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में अय्यर ने भारत की हार के कारण बताए। उन्होंने कहा, “ये बहुत ही शानदार रहा। जिस तरह से मैंने और ईशान किशन ने बैटिंग की उससे शुरुआत के मुकाबले हमने मध्य ओवरों में अच्छी वापसी की। उसके बाद हमने फिर से लगातार विकेट गंवाए और नए बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ गया। यहां पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, जब गेंद सीम कर रही हो। आपने देखा होगा कि मैं और तिलक एक ही तरीके से आउट हुए।”अय्यर ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि हमें गेंद और फील्डिंग में सुधार की जरूरत है। न्यूजीलैंड में आना और यहां की परिस्थितियों में खेलना हमारे लिए अच्छी सीख रही। मुझे लगता है कि पहले तीन मैचों में हमें लय मिल गई थी। इसके बाद आखिरी दो मैचों में हम ऐसी परिस्थिति में थे जहां से हम प्रयोग कर सकते थे और खुद को चुनौती दे सकते थे। आज भी हमने वही किया और हमारे लिए ये एक बेहतरीन सीख रही।”

भारत ने सीरीज को किया अपने नाम

टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले तीन मैचों में शानदार खेल दिखाया और सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, आखिरी दो मैचों में मेहमान टीम ने वापसी की और दोनों मुकाबले अपने नाम किए।

Hot this week

Topics

रंगोली, दीये और भगवद गीता का पाठ; ब्रिटेन पीएम के घर पर दीपावली की धूम

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास '10 डाउनिंग स्ट्रीट'...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img