Advertisement
HomeUttar PradeshAgraAgra Weather Update: आगरा में 'हीट वेव' जारी, गर्म होने लगा टंकियों...

Agra Weather Update: आगरा में ‘हीट वेव’ जारी, गर्म होने लगा टंकियों में भरा पानी, लू लगने पर करें ये उपाय

आगरा

अप्रैल की शुरुआत में ही हाल ये हो चला है कि घर की छत पर रखी टंकियों में पानी गर्म होने लगा है। मौसम के इस गर्म मिजाज से अभी हाल फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। लू से बचाव कर के रखें। बच्‍चों का भी ध्‍यान रखे जाने की जरूरत है।

आगरा में गुरुवार सुबह सात बजे से ही धूप में तेजी है। सुबह न्‍यूनतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज हो चुका है। जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा। इसके चलते सुबह छह बजे तक तो हल्‍की राहत रही। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री अधिक, 41 डिग्री दर्ज हुआ था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments