HomeUttar PradeshAgraराजस्‍थान और तमिलनाडु को भी मात दे गया आगरा में तापमान, यूपी...

राजस्‍थान और तमिलनाडु को भी मात दे गया आगरा में तापमान, यूपी के टॉप फाइव गर्म शहरों में अव्‍वल

आगरा

देशभर में तमिलनाडु और राजस्‍थान जैसे गर्म माने जाने वाले राज्‍यों को आगरा का तापमान पीछे छोड़ चुका है। इस साल गर्मी के मामले में आगरा देश में दूसरेे नंबर का शहर बन गया है। राजस्‍थान के चुरू में तापमान इस समय 43 डिग्री सेल्सियस है तो आगरा में 42.4 डिग्री तक पहुंच चुका है। राजस्‍थान के रेगिस्‍तानी इलाके भी तापमान के मामले में आगरा से पीछे हैं। वहीं उत्‍तर प्रदेश में लगातार सर्वाधिक गर्म के रूप में आगरा का नाम दर्ज हो रहा है। इस पूरे हफ्ते लू चलने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisements

आगरा बीते तीन दिन से यूपी का टॉप गर्म शहर बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान मार्च के आखिरी सप्‍ताह में ही 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। सुबह 10 बजे से ही धूप झुलसा देने वाली महसूस हो रही है। दोपहर 12 बजे के बाद सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में स्‍कूली बच्‍चों की दोपहर में छुट्टी हो रही है और लौटते वक्‍त बच्‍चों के लाल चेहरे देखकर माता-पिता भी पसीना पसीना हुए जा रहे हैं।

Advertisements

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग 1982 में अस्तित्‍व में आया। तब से लेकर अब तक मार्च के महीने में पहली बार ऐसी गर्मी देखने को मिल रही है। 130 साल का रिकॉर्ड आगरा में सोमवार को टूट चुका था। मंगलवार को पारा उससे भी बढ़कर 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी यही हाल रहेगा। शुक्रवार तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। चार अप्रैल तक लू चलने की आशंका है। इन दिनों दोपहर में ऐसा लग रहा है कि जैसे आसमान से अंगारे बरस रहे हों। वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्‍य से सात डिग्री अधिक और न्‍यूनतम सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments