HomeUttar PradeshAgraPetrol Diesel Price Hike: पेट्रोल 100 रुपये लीटर के पार, जानिए आगरा...

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल 100 रुपये लीटर के पार, जानिए आगरा में आज डीजल बिक रहा किस भाव

आगरा

कार छोडि़ए, अब तो एक्टिवा चलाने से पहले भी बहुतों को सोचना पड़ेगा। पेट्रोल के भाव आगरा में बुधवार को शतक बना चुके हैं। वहीं डीजल चंद कदम दूर है। पांंच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव से पहले जो राहत दी गई थी, चुनाव खत्‍म होते ही वह धीरे-धीरे वापस हो रही है। 21 मार्च से तेल कंपनियों ने धीरे धीरे कर दाम बढ़ाने शुरू किए और तब से अब तक पेट्रोल 5.59 और डीजल 5.62 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। बुधवार को पेट्रोल पर 80 पैसे और डीजल पर 70 पैसे बढ़ाए गए हैं। सुबह छह बजे से नई कीमतें प्रभावी हो गई हैं। आगरा में अब पेट्रोल 100.63 रुपये और डीजल 92.17 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम के बीच अब अंतर 10 रुपये से भी कम रह गया है।

ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)

तिथि पेट्रोल डीजल

चार जनवरी 83.62, 74.22

चार फरवरी 85.86, 77.47

चार मार्च 89.32, 81.84

चार अप्रैल 88.86, 81.25

चार मई 88.87, 81.32

चार जून 92.07, 86.06

चार जुलाई 96.69, 89.76

चार अगस्त 98.96, 90.27

चार सितंबर 98.57, 89.26

चार अक्तूबर 99.62, 91.80

Advertisements

तीन नवंबर 107.12, 99.04

Advertisements

चार नवंबर 101.22, 87.22

पांच नवंबर 95.43, 86.93

छह नवंबर 95.02, 86.56

22 मार्च 95.82, 87.34

23 मार्च 96.65, 88.17

25 मार्च 97.45, 88.97

26 मार्च 98.20, 89.72

27 मार्च 98.74, 90.22

28 मार्च 99.04, 90.67

29 मार्च 99.84, 91.37

30 मार्च 100.63, 92.17

रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत

गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments