HomeUttar PradeshAgraआगरा में तापमान सामान्‍य से चार डिग्री अधिक, आज मिल सकती है...

आगरा में तापमान सामान्‍य से चार डिग्री अधिक, आज मिल सकती है कुछ राहत

आगरा

होली से पहले ही आगरा में गर्मी अपने शबाब पर आ चुकी है। हालत ये है कि अप्रैल के अंत में शुरू होने वाले एसी, मार्च में ही चलने लगे हैं। हालांकि सुबह के समय हल्‍की राहत है लेकिन तापमान फिर भी सामान्‍य से अधिक चल रहा है। बुधवार सुबह भी न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आज दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, इससे धूप से कुछ राहत मिल सकती है।

बुधवार सुबह से अपेक्षाकृत हल्‍की धूप है और थोड़ी हवा भी चल रही है। हालांकि अब पंखे से काम नहीं चल रहा है। बुधवार सुबह का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। आज न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री अधिक मापा गया है। वहीं, मंगलवार को दोपहर का तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक था। तेज धूप अब बर्दाश्‍त नहीं हो रही। दयालबाग एजूकेशनल इंस्‍टीट्यूट के मौसम विज्ञानी डा. रंजीत कुमार का कहना है कि ग्‍लोबल वार्मिंग का ये असर है। अकेले आगरा ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्‍य शहरों में भी मौसम का यही हाल है।

Advertisements
Advertisements

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को भी तेज धूप निकलेगी। इससे न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 26 मार्च तक सुबह के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

एसएन के बाल रोग विभाग के डा. नीरज यादव ने बताया कि तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों को धूप से बचाएं। पानी का सेवन अधिक कराएं। इस मौसम में ठंडे पेय पदार्थ, आइसक्रीम का सेवन करने से वायरल संक्रमण हो सकता है। सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या हो सकती है। अभी ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न कराएं। तरल पदार्थ का सेवन अधिक कराएं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments