HomeUttar PradeshAgraफतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने...

फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिष्ठान वितरण

फतेहाबाद
फतेहाबाद विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत और विधान सभा फतेहाबाद से भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा की जीत पर मंडी समिति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना हुआ है। भाजपाइयों ने इसे विकास की जीत बताया।
विधानसभा चुनाव की बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में भाजपा की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। फतेहाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों पर जमकर जश्न मनाया।मतगणना के बाद जैसे ही भाजपा प्रत्याशी की जीत की घोषणा हुई तो कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर ही खुशी के मारे झूमने लगे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। फतेहाबाद के अंबेडकर चौक पर
भाजपा नेता मुकेश सिंह, अमर सिंह, राजेश आर्य, अतुल कुमार, अभिषेक, , बीरू बाल्मीकि, धर्मवीर वाल्मीकि, विक्की ने मिष्ठान वितरण किया ।वही कस्बा फतेहाबाद में भाजपा नेता वालेस गुप्ता रमाकांत गुप्ता अमर सिंह गुर्जर राजेश वर्मा उमाशंकर गुप्ता राजेश गुप्ता लाले नितिन पंछी राजकमार पुंडीर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
सुशील कुमार गुप्ता

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments