आगरा

पति की आशिक मिजाजी और उत्पीड़न से आजिज उसकी दो पत्नियां कलक्ट्रेट शिकायत करने पहुंच गईं। पत्नियों ने आरोप लगाया कि पति उन्हें समय पर खर्चा नहीं देता, कुछ कहने पर मारपीट और उत्पीड़न करता है। दूसरी पत्नी पूर्व में पति के खिलाफ अनशन भी कर चुकी है। दोनों पत्नियों का कहना था कि वह पति के खिलाफ कार्रवाई चाहती हैं।

मामले के अनुसार जगदीशपुरा निवासी महिला की शादी चार दशक पहले हुई है। महिला के अनुसार पति सरकारी विभाग में कर्मचारी है। उनके पांच बच्चे हैं। पति ने करीब डेढ़ दशक पहले आवास विकास कालोनी की रहने वाली महिला को भी अपने जाल में फंसा लिया। उससे मंदिर में शादी कर ली। दूसरी पत्नी से भी एक बच्चा है। इसके बावजूद पति की आशिक मिजाजी का सिलसिला नहीं रुका।

इधर, दूसरी पत्नी ने अपने बेटे का हक मांगा तो पति ने इंकार कर दिया। उसके साथ मारपीट की। पति से अपने बेटे का हक पाने के लिए दूसरी पत्नी को अनशन करना पड़ा। मामला पुलिस तक पहुंचा, जिससे पति दबाव में आ गया। मगर, बाद में वह फिर से पुराने ढर्रे पर आ गया। दोनों पत्नियों का आरोप है कि पति के अन्य महिलाओं से प्रेम संबंध हैं। पत्नी ने एसएसपी कार्यालय में पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। वहां से थाने को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

 

Previous articleमकर संक्रांति में आगरा में सबसे ज्‍यादा कोहरा, दृश्‍यता शून्‍य
Next articleमकर संक्रांति कहीं आज तो कहीं कल, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here