HomeUttar Pradeshआगरा में सुबह के तापमान में गिरावट, 10 डिग्री सेल्सियस के करीब...

आगरा में सुबह के तापमान में गिरावट, 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा

आगरा

सुबह के तापमान में गिरावट आने लगी है। बुधवार सुबह से धूप निकल आई लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। सुबह नौ बजे के बाद धूप में गर्माहट आने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी।

सुबह सर्द हवा चलने से सर्दी बढ़ गई। सुबह सात बजे तक सर्दी रही, आठ बजे के बाद धूप तेज होने लगी। नौ बजे के बाद गर्माहट लेने के लिए लोग धूप में खड़े रहे। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 10.5 डिग्री सेल्सियस ​दर्ज किया गया।

Advertisements
Advertisements

28 नवंबर से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार सुबह कोहरा छाएगा और दोपहर में धूप निकलेगी। 27 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा, 28 नवंबर से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments