रंगोली, दीये और भगवद गीता का पाठ; ब्रिटेन पीएम के घर पर दीपावली की धूम

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास ’10 डाउनिंग स्ट्रीट’ में इस वर्ष दिवाली का त्योहार पारंपरिक उल्लास और भारतीय संस्कृति की समृद्ध छटा देखने को मिल रही है, जिसे लों की मनमोहक सजावट, दीयों की रोशनी, रंगोली और भगवान गणेश की प्रतिमा से सजाया गया है।

10 डाउनिंग स्ट्रीट में आयोजित दिवाली रिसेप्शन ने ट्रैवल क्रिएटर शानू को भी यह देखने का मौका दिया। एक वीडियो में उसने दिखाया है कि यूके के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर यह त्योहार कैसे मनाया जाता है।

पारंपरिक रस्में और भारतीय व्यंजनों की धूम

कार्यक्रम में मेहमानों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन और सॉफ्ट ड्रिंक्स परोसे गए। यूके के प्रधानमंत्री ने अपनी पत्नी के साथ पारंपरिक दीप प्रज्वलित कर समारोह की औपचारिक शुरुआत की। इसके बाद समारोह में भगवद गीता का पाठ, हरे कृष्ण महामंत्र का जाप और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया।ट्रैवल क्रिएटर शानू ने यूके के पीएम आवास में प्रवेश किया और दर्शकों को इस अवसर के लिए की गई सजावट दिखाई। कमरों में फूल, दीये, रंगोली और भगवान गणेश की मूर्ति थी।

उन्होंने कहा, ‘हम अंदर हैं और मैं यह देखकर बिल्कुल चकित हूं कि दिवाली के लिए हर चीज को कितनी खूबसूरती से सजाया गया था। वहां भव्य फूलों की सजावट, गणेश जी की मूर्ति, दीये और खूबसूरत रंगोलियां थीं। पूरी जगह दिवाली की सुंदरता से जगमगा रही थी।’उन्होंने 10 डाउनिंग स्ट्रीट की वह मशहूर सीढ़ी भी दिखाई, जहां से ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों की कई पीढ़ियां गुजरी हैं। वहां से, वह दर्शकों को एक हॉल में ले गईं, जहां रिसेप्शन के लिए कई गणमान्य व्यक्ति इकट्ठा हुए थे।

पीएम का संबोधन और भारत से मजबूत संबंध

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के योगदान और सार्वजनिक सेवाओं में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए सरकारी समर्थन का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री के रूप में भारत के साथ सबसे मजबूत संबंध बनाने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने सभी को दिवाली की बधाई दी और इस अवसर पर 10 डाउनिंग स्ट्रीट की भव्य सजावट की प्रशंसा की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img