आगरा में रविवार को BRICS Chief Justices’ Forum से जुड़े 65 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। प्रतिनिधिमंडल में BRICS सदस्य और सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सुबह करीब 11 बजे से ताजमहल पहुंचना शुरू हुए। रूस, मिस्र और बोलिविया के मुख्य न्यायाधीश भी इस दल का हिस्सा रहे। करीब डेढ़ घंटे तक प्रतिनिधिमंडल ताजमहल परिसर में रहा और स्मारक की खूबसूरती को निहारा।
आगरा पहुंचने पर मौसम भी सुहाना रहा। रिमझिम बारिश के बीच प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने छाते लेकर ताजमहल का भ्रमण किया और यादगार तस्वीरें खिंचाईं। सफेद संगमरमर से बने ताजमहल की खूबसूरती ने विदेशी मेहमानों को खासा आकर्षित किया।
यह प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में आयोजित BRICS Chief Justices’ Forum में हिस्सा लेने भारत आया है। फोरम में न्यायिक सहयोग, न्याय व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल नवाचार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
ताजमहल के बाद प्रतिनिधिमंडल के आगरा किला जाने का भी कार्यक्रम है। इस दौरान विदेशी मेहमानों को भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है।
#BRICS #TajMahal #Agra #BRICS2026 #BRICSChiefJusticesForum #TajMahalVisit #AgraNews #India #InPics #TajMahalBeauty







