Advertisement
HomeUttar PradeshAgraक्या INDIA को छोड़ NDA में जा सकते हैं नीतीश कुमार? सवाल...

क्या INDIA को छोड़ NDA में जा सकते हैं नीतीश कुमार? सवाल सुनते ही फूट पड़े राहुल गांधी, विपक्षी गठबंधन को लेकर कह डाली ये बात

 कोहिमा

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने और देश की जनती की आवाज उठाने के एलान के साथ कांग्रेस ने  भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कर दी। इस यात्रा का आज (मंगलवार) तीसरा दिन है।

मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नागालैंड की राजधानी कोहिमा में एक रैली को संबोधित किया। जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन का जिक्र किया।

हालांकि, जब मीडिया ने विपक्षी गठबंधन के मद्देनजर यह सवाल पूछा कि क्या नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन छोड़ एनडीए में शामिल हो सकते हैं। आप इंडिया की अच्छी हालत बता रहे हैं, जबकि नीतीश कुमार ने संयोजक पद ठुकरा दिया है।

यह इस सवाल सुनते ही कांग्रेस नेता को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि देखिए मीडिया इन चीजों को ओवरप्ले करता है। मीटिंग में जो बातचीत होती है, भाईचारा होता है वो आप बताते नहीं है। आप एक मुद्दा उठाकर उसे मुख्य मुद्दा बना देते हो।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि गठबंधन में नेताओं के बीच आपसी भाईचारा और सम्मान है। हम एक साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। यह आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन बीजेपी और आरएसएस के सिद्धांतों के खिलाफ लड़ने के लिए बनाया गया है।

राहुल गांधी ने आगे कहा,”भारत जोड़ो न्याय यात्रा विचारधारा की यात्रा है। इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। मैं इलेक्शन कैंपेन में भी भाग लूंगा और चुनाव अच्छे से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का स्टेट्स बहुत सही है। हम लोग एक दूसरे से बात कर रहे हैं। सीट शेयरिंग पर भी चर्चा जारी है। एक दो जगह थोड़ी समस्या है, वहां भी सब अच्छे से होगा।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments