HomeUttar PradeshAgraMohammad Rizwan बने पाकिस्तान के 'सिक्सर किंग', न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया टी20...

Mohammad Rizwan बने पाकिस्तान के ‘सिक्सर किंग’, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया टी20 में खास रिकॉर्ड; मोहम्मद हफीज भी छूटे पीछे

नई दिल्ली

पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रिजवान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में एक सिक्स लगाते ही खास रिकॉर्ड बनाया।

उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में शानदार छक्का जमाया। इस सिक्स के साथ ही पाकिस्तान के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मोहम्मद रिजवान ने इस दौरान मोहम्मद हफीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Advertisements
Advertisements

दरअसल, 14 जनवरी को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे T20I के दौरान मोहम्मद रिजवान  ने अपने करियर की एक खास उपलब्धि हासिल की है। मोहम्मद रिजवान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

पाकिस्तान के बल्लेबाज रिजवान ने टिम साउदी की गेंद पर पारी की पहली ही गेंद पर सिक्स जड़कर ये खास मुकाम हासिल किया। इससे टी20ई में पाकिस्तान के लिए उनके 6 छक्कों की मदद से 77 हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments