Advertisement
HomeUttar PradeshAgraAgra News: आगरा से अबोध को बहाने से अगवा कर ले गए...

Agra News: आगरा से अबोध को बहाने से अगवा कर ले गए एक्टिवा सवार, सीसीटीवी से मिले सुराग

आगरा

Best 8-megapixel CCTV Camera, Keep Your Home Safe | घर में लगवाएं 8  मेगापिक्सल वाले बेस्ट CCTV कैमरा, ये हैं ऑप्शन

सिकंदरा थाना क्षेत्र से सोमवार को एक्टिवा सवार महिला और युवक छह महीने के अबाेध को अगवा कर ले गए। अपने स्तर से तलाशने में जुटे स्वजन ने शाम को थाने पहुुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद वह मौके पर दाैड़ी। पुलिस को घटनास्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसके आधार पर वह अबोध का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के प्राची टावर के पास की है। यहां पर निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी करने वाले परिवार झुग्गी डालकर रहते हैं। इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही के अनुसार छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर फत्तेलाल भी झुग्गी में पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। सोमवार की सुबह साढे़ दस बजे आठ वर्षीय बेटा उनके छह माह के अबोध पुत्र को गोदी में खिला रहा था।

इसी दौरान एक्टिवा सवार एक महिला और युवक वहां पहुंचे। दोनों ने उनके बेटे को बातों में उलझा लिया। कहने लगे कि कितना सुंदर है, बच्चा है। इसके बाद टाफी और बिस्कुट दिलाने का लालच देकर दुकान तक ले गए। इस दौरान महिला ने बच्चे को खिलाने के बहाने अपनी गोद में ले लिया। मौका मिलते ही उसे एक्टिवा पर लेकर भाग गए।

बालक ने इसकी जानकारी स्वजन को दी तो वह तलाश में जुट गए। उन्हें लगा कि कोई परिचित ले गया होगा। शाम को थाने पहुंचकर दंपती ने अबोध के अगवा होने की जानकारी दी। इंस्पेक्टर के अनुसार एक्टिवा सवार महिला और युवक के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसकी मदद से आरोपितों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments