HomeUttar PradeshAgraAgra Weather Update: धूप ने किया बेहाल, आगरा में जल्द आ सकती...

Agra Weather Update: धूप ने किया बेहाल, आगरा में जल्द आ सकती हैं राहत की बूंदें, मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान

आगरा

गर्मी तो पूरे देश में पड़ रही है, उत्तराखंड में इस समय कुछ राहत है क्योंकि वहां बीच बीच में बारिश हो रही है। आगरा की तपती गर्मी से भी कुछ राहत मिल सकती है। दरअसल तापमान 45 डिग्री के आसपास चल रहा है, हीट वेव का कहर भी लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 मई को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

गुरुवार को सुबह से ही गर्मी है। लू चलने से लोग परेशान हैं। सुबह का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। आठ बजे के बाद धूप तेज हो गई, इसके साथ ही गर्म हवा चल रही है। नौ बजे के बाद लू चलने लगी है। लोग पसीने से नहा रहे हैं, धूप में बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 44.9 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है  कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को भी हीट वेव चलने काे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisements
Advertisements

धूप में बाहर निकल रहे लोगों को सिर में दर्द की समस्या हो रही है। इसके साथ ही आंखें लाल होने के साथ दर्द हो रहा है। धूप में ज्यादा देर रहने से मांसपेशियों में दर्द हो रहा है। लोगों को चक्कर आ रहे हैं।

एसएन मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल के साथ ही निजी क्लीनिक पर उल्टी दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। स्कूल जा रहे बच्चों को धूप से आने के बाद ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने से सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments