Advertisement
HomeUttar PradeshAgraAgra News: आगरा से 24 घंटे में एक और दुल्हन फरार, इस...

Agra News: आगरा से 24 घंटे में एक और दुल्हन फरार, इस बार मंडप में फेरे लेने से पहले ही मैरिज होम में दिया चकमा

आगरा

ताजनगरी से 24 घंटे में एक और दुल्हन फरार हो गई। वरमाला के बाद फेरों से पहले मंडप से फरार हो गई। जिससे दूल्हे और उसके स्वजन के होश उड़ गए। वह दुल्हन के घर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला, उसका परिवार भी गायब था।

जयपुर हाउस निवासी एक कप़डा शोरूम में काम करने वाले युवक का रिश्ता सात दिन पहले तय हुआ था। लड़की जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। रिश्ता बिचौलिया ने तय कराया था। जिसके बदले उसने दस हजार रुपये लिए थे। दोनों ओर की शादी का खर्चा लड़के वाले उठा रहे थे।

बुधवार को लोहामंडी के नौबस्ता इलाके में एक मैरिज होम में शादी का समारोह का आयोजन था। रात करीब दस बजे दूल्हा-दुल्हन की वरमाला की रस्म हो गई थी। गुरुवार तड़के फेरों की रस्म होनी थी। दुल्हन को मैरिज होम में बने उसके कमरे में पहुंचा दिया गया। उसके परिवार के लोग भी कमरे में आ गए। ल़ड़के वाले मेहमानों की दावत में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद वह कमरे में गए तो दुल्हन परिवार समेत गायब थी। जिससे समारोह में अफरातफरी मच गई। दूल्हे के स्वजन दुल्हन के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा था। बताया जाता है कि दुल्हन को दूल्हे की उम्र को लेकर एतराज था। इंस्पेक्टर लोहामंडी देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि दुल्हन के स्वजन से संपर्क के लिए बिचौलिया को बुलाया गया है।

रिश्ता तय होने के बाद दुल्हन कई बार दूल्हे के घर पर आ चुकी थी। लड़के वालों ने पुलिस को बताया कि उस समय लड़की और उसके परिवार ने दूल्हे की अधिक आयु को लेकर सवाल नहीं उठाया था।

लड़के वालों ने बताया कि दुल्हन की ओर का खर्चा भी वही उठा रहे थे। जिसके चलते शादी और दावत में करीब एक लाख रुपये खर्च हो गए थे। शादी कराने वाले बिचौलिया ने उन्हें अंधेरे में रखा। दुल्हन को वरमाला के बाद भागना ही था ताे उनकी इस तरह से बदनामी क्यों कराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments