HomeUttar PradeshAgraऑनलाइन गेम ने गृहस्‍थी में डाल दी दरार, आगरा में पिता ने...

ऑनलाइन गेम ने गृहस्‍थी में डाल दी दरार, आगरा में पिता ने बच्‍चों को डांटा तो मां छोड़ गई घर

आगरा

आजकल ज्‍यादातर बच्‍चे मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने के शौकीन हैं। बच्‍चों की ये आदत गृहस्‍थी में ही रार डाल दे, इस तरह का शायद ये पहला मामला है। आगरा में मोबाइल पर बच्चों के आनलाइन गेम खेलने पर घर में रार हो गई। पबजी जैसे गेम खेलने की लत को लेकर पिता ने बेटों को डांटा तो मां बीच में आ गई। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। महिला अपने दोनों बेटों के साथ घर से चली गई। अब पुलिस और स्वजन उसकी छह दिन से तलाश कर रहे हैं।

Advertisements

एत्माद्दौला क्षेत्र में मंडी समिति के पास स्थित प्रदीप राम विहार कालोनी निवासी बलवीर सिंह ने 18 अप्रैल को थाने में सूचना दी। बलवीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी रश्मि और बेटे विवेक व विशाल लापता हैं। 16 अप्रैल की शाम छह बजे वे घर से बिना बताए निकल गए हैं। इसके बाद कुछ पता नहीं चला। रिश्तेदारियों में पता करने पर जानकारी नहीं हुई तब उन्होंने गुमशुदगी की तहरीर दी। मामले की जांच मंडी समिति चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बलवीर सिंह से बातचीत की।

Advertisements

बलवीर सिंह ने उन्हें बताया कि बड़ा बेटा हाईस्कूल तथा छोटा नौवीं का छात्र है। स्कूल से उन्हें शिकायत मिली थी कि बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। घर पर पूछा तो पता चला कि दोनों सुबह तैयार होकर निकलते हैं। छानबीन में पता चला कि बेटों को पब्जी जैसा आनलाइन गेम खेलने का चस्का लग गया है। घर से स्कूल के लिए निकलते हैं, लेकिन पहुंचते नहीं है। इस बात पर उन्होंने दोनों बेटों को डांट दिया। पत्नी बीच में बोल पड़ी। विवाद उनके और पत्नी के बीच हो गया। इसके बाद वे चली गईं। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला सत्यदेव शर्मा का कहना है कि महिला और बच्चों की तलाश की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments