Advertisement
HomeUttar PradeshAgraआगरा में जल संस्थान की प्लानिंग फेल, आज शाम नहीं आएगा शहर...

आगरा में जल संस्थान की प्लानिंग फेल, आज शाम नहीं आएगा शहर के इन क्षेत्रों में पानी

आगरा

गर्मी के बीच शहर में पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। रविवार को आगरा स्मार्ट सिटी की टीम ने जीवनी मंडी रोड में 1200 एमएम की पानी की लाइन की मरम्मत शुरू कर दी। यह कार्य सोमवार शाम तक चलेगा। इसके चलते आधे शहर में जलापूर्ति नहीं हो सकी। जल संस्थान की प्लानिंग फेल हो गई। पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। उधर, शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन में सोमवार सुबह दस बजे से तीन दिन के लिए सिकंदरा स्थित एमबीबीआर और गंगाजल प्लांट को बंद किया जा रहा है। इससे पानी की और भी परेशानी बढ़ जाएगी। वहीं शाहदरा मुस्लिम बस्ती में महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। 48 घंटे में जलापूर्ति न होने पर महिलाओं ने आंदोलन की चेतावनी दी।

सोमवार सुबह दस बजे एमबीबीआर और गंगाजल प्लांट बंद हो जाएंगे। इससे शाम को सिकंदरा, बोदला, मारुति एस्टेट, आवास विकास कालोनी सेक्टर एक से 16, जयपुर हाउस, लोहामंडी, केदारनगर, खेरिया मोड़, शाहगंज, दयालबाग, खंदारी, राजा की मंडी, संजय प्लेस, मदिया कटरा सहित अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं होगी। दोनों ही प्लांटों की क्षमता 144-144 एमएलडी की है।

रविवार को कोतवाली, रकाबगंज, छीपीटोला, हवेली बहादुर खां, गाड़ी वाली बस्ती, भैंरो बाजार, घटिया आजम खां, खटकीपाड़ा, फुल्लटी बाजार, मंटोला, ढोली खार, धुलियागंज, मोती कटरा, पन्नी वाली गली, राजा की मंडी, नूरी गेट, गधापाड़ा, जीवनी मंडी, कटरा मदारी खां, महावेद नगर में जलापूर्ति नहीं हुई। अधिकांश क्षेत्रों में जल संस्थान की टीम पानी के टैंकर लेकर नहीं पहुंची। इससे हैंडपंपों और सरकारी सबमर्सिबल में पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ रही। पानी भरने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments