Advertisement
HomeUttar PradeshAgraAgra News: आगरा के सदर से छात्रा को अगवा करने के आरोपितों...

Agra News: आगरा के सदर से छात्रा को अगवा करने के आरोपितों के रिश्तेदार घरों पर ताले डालकर गायब

आगरा

सदर के शहीद नगर में 13 अप्रैल को स्कूल के सामने से ले जाने वाले आरोपित रोहित के सगे संबंधी भी घरों पर ताले लगाकर गायब हो गए है। गुरुवार की रात को पुलिस ने फ़िरोज़ाबाद में रोहित की बहन के घर पर दबिश दी। वहां पर ताला लगा देखकर पुलिस खाली हाथ लौट आई। छात्रा की तलाश में रोहित के घर भरतपुर के कुम्हेर में दबिश दी थी। आरोपित वहां नहीं मिला था। पुलिस ने रोहित के पिता और जीजा को पूछताछ के लिए पकड़ा है।

घटना बुधवार की सुबह करीब 8:15 बजे की है। सदर निवासी फर्नीचर व्यवसाई की 17 वर्षीय पुत्री 11वीं की छात्रा है। ताऊ उसे शहीद नगर स्थित स्कूल के गेट पर छोड़ने के बाद फर्नीचर की दुकान पर आ गए। वहां उन्हें कारीगर को सोफा दिखाना था। वह कारीगर को दुकान से गोदाम पर लेकर जा रहे थे। ताऊ के अनुसार इसी दौरान उनकी नजर उखर्रा रोड पर बाइक सवार दो युवकों पर पड़ी। बाइक पर पीछे उनकी भतीजी भी बैठी थी। यह देखकर वह हैरान रह गए। वह कुछ देर पहले ही उसे स्कूल के गेट पर छोड़कर आए थे।

ताऊ ने बताया कि उन्होंने बाइक सवार युवकों का पीछा कर लिया। उन्हें पीछा करते देख युवकों ने उखर्रा से सैमरी से जाने वाले रास्ते पर अपनी बाइक दौड़ा दी थी। करीब आधा किलोमीटर पीछा करने के बाद वह आरोपितों के बराबर में पहुंच गए। उन्होंने भतीजी को पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर पीछे बैठे युवक ने उनकी बाइक में लात मार दी। जिससे वह असंतुलित होकर गिरने से वह घायल हो गए थे।

ताऊ ने 112 नंबर पर भतीजी के अपहरण की सूचना दी थी। जानकारी पर एडीजी जोन राजीव कृष्ण, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी विकास कुमार पहुंच गये थे। अधिकारियों ने जिले में चेकिंग कराई, लेकिन आरोपित हाथ नहीं आए थे। पुलिस की छानबीन में छात्रा को अगवा करने में भरतपुर के कुम्हेर निवासी रोहित का नाम पता चला था। उसकी तलाश की जा रही है। दबिश के लिए टीम भरतपुर और फिरोजाबाद भेजी गई थी। मामले में पुलिस का कहना है कि छात्रा की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments