आगरा
करीब दो हफ्ते से तेल कंपनियों ने जो रास्ता पकड़ा है, उसमें भयंकर गर्मी के बीच पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि भी आम आदमी का तेल निकाले दे रही हैं। रविवार को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए जाने के बाद सोमवार को 40 पैसे की वृद्धि कर दी गई है। करीब दो हफ्ते में पेट्रोल और डीजल 8.40 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके हैं। आगरा में अब पेट्रोल 103.43 रुपये और डीजल 94.98 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। नए रेट सोमवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गए हैं।
ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)
तिथि पेट्रोल डीजल
चार जनवरी 83.62, 74.22
चार फरवरी 85.86, 77.47
चार मार्च 89.32, 81.84
चार अप्रैल 88.86, 81.25
चार मई 88.87, 81.32
चार जून 92.07, 86.06
चार जुलाई 96.69, 89.76
चार अगस्त 98.96, 90.27
चार सितंबर 98.57, 89.26
चार अक्तूबर 99.62, 91.80
तीन नवंबर 107.12, 99.04
पांच नवंबर 95.43, 86.93
छह नवंबर 95.02, 86.56
22 मार्च 95.82, 87.34
23 मार्च 96.65, 88.17
25 मार्च 97.45, 88.97
26 मार्च 98.20, 89.72
27 मार्च 98.74, 90.22
28 मार्च 99.04, 90.67
29 मार्च 99.84, 91.37
30 मार्च 100.61, 92.15
31 मार्च 101.43, 92.98
02 अप्रैल 102.23, 93.78
03 अप्रैल 103.03, 94.52
रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत
गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।