HomeUttar PradeshAgraTaj Mahal: ताजमहल पर छूट रहे पर्यटकों के पसीने, हफ्तेभर में आधी...

Taj Mahal: ताजमहल पर छूट रहे पर्यटकों के पसीने, हफ्तेभर में आधी रह गइ संख्या

आगरा

ताजनगरी में सूरज के तेवरों के तल्ख होने के साथ ही पर्यटकों की संख्या में गिरावट आने लगी है। शनिवार को 18 हजार से अधिक पर्यटकों ने स्मारक निहारा, जबकि पिछले शनिवार को 30 हजार से अधिक पर्यटक आए थे। गर्मी के चलते स्मारक पर पर्यटक बेहाल नजर आए।

आगरा में अक्टूबर से लेकर मार्च तक पर्यटन सीजन रहता है। इन दिनों तापमान कम होने की वजह से अधिक संख्या में पर्यटक घूमने आना पसंद करते हैं। अप्रैल से लेकर सितंबर तक पर्यटन का आफ सीजन होता है। इन दिनों आगरा में तापमान अधिक रहता है, जिसके चलते देसी-विदेशी सैलानी यहां आने पर सहज महसूस नहीं करते हैं। मार्च के अंत व अप्रैल के प्रथम सप्ताह में शहर में जहां तापमान में वृद्धि हुई, वहीं ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई। हर सप्ताहांत में यह संख्या घटती जा रही है। सप्ताहांत में शनिवार की बात करें तो 19 मार्च को 36 हजार और 26 मार्च को 30 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल देखने आए थे। इस शनिवार केवल 18142 पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे। इनमें 17564 भारतीय और 578 विदेशी शामिल थे।

वीकेंड में शनिवार को ताजमहल पर स्थिति

तिथि5 मार्च, 26058

12 मार्च, उपलब्ध नहीं

19 मार्च, 36955

26 मार्च, 30930

2 अप्रैल, 18142

Advertisements
Advertisements

स्मारकों पर पर्यटकों की स्थिति

स्मारक, पर्यटक

ताजमहल, 18142

आगरा किला, 3864

फतेहपुर सीकरी, 299

एत्माद्दौला, 235

मेहताब बाग, 184

राम बाग, 70

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments