Advertisement
HomeUttar PradeshAgraआगरा में टूटा 130 साल का रिकॉर्ड, ये हैं यूपी के टॉप...

आगरा में टूटा 130 साल का रिकॉर्ड, ये हैं यूपी के टॉप फाइव गर्म शहर, तापमान में उछाल के पीछे निकली बड़ी वजह, हीट स्‍ट्रोक का डर

आगरा

इस समय सभी हैरान हैं कि मार्च के महीने में ये हाल है तो मई और जून में क्‍या होगा। आगरा में मार्च में तापमान 130 साल का रिकार्ड तोड़ चुका है। उत्‍तर प्रदेश में आगरा इस समय सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज हो रहा है। दूसरे नंबर पर झांसी और तीसरे नंबर पर प्रयागराज है। मई के महीने में चलने वाली लू, मार्च के महीने में ही चलने लगी है। दोपहर एक बजे के बाद सड़कों पर सन्‍नाटा पसरने लगा है। ताजमहल घूमने आए पर्यटक बेहाल होने लगे हैं। मौसम विभाग ने आगामी समय में राहत मिलने की कोई उम्‍मीद नहीं जताई है।

गर्मी के मामले में आगरा यूपी के टॉप पांच शहरों में शामिल था लेकिन अधिकतम तापमान में आए उछाल के चलते यह अब नंबर वन पर पहुंच गया है। सन 1982 में मार्च के महीने में इतना तापमान था, जैसा इस साल देखने को मिल रहा है। पांच साल पहले 29 मार्च 2017 को तापमान 39.7 डिग्री पर पहुंच गया था, जो रिकॉर्ड था, लेकिन इस साल मंगलवार को सुबह 10 बजे ही तापमान 39.9 डिग्री दर्ज हो चुका है। दोपहर 12 बजे के बाद इसके 41 डिग्री को पार करने के आसार जताए जा रहे हैं। अधिकतम तापमान इस समय सामान्‍य से छह डिग्री अधिक और न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक है।

ये रहा प्रमुख शहरों में तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

आगरा 41.4 19.5

झांसी 41.0 22.0

प्रयागराज 41.0 19.2

वाराणसी 40.2 19.2

बांदा 39.8 21.4

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस साल आगरा में अत्‍यधिक गर्मी पड़ने के कारणों में से एक ये है कि इस बार बुंदेलखंड, राजस्‍थान और दक्षिणी उत्तर प्रदेश की ओर से चल रही गर्म हवाएं यहां नमी को तेजी से खत्‍म कर रही है। इस कारण आगरा और आसपास के क्षेत्रों में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने 30 मार्च से पारा और बढ़ने के आसार जताए हैं। इसके साथ ही लू का भी अलर्ट है। लू के थपेड़े सुबह 10 बजे से परेशान करने लगेंगे। हाल ये हो चुका है कि छत पर रखी टंकियों में से पानी गर्म आने लगा है। दिन तो छोडि़ए, अब रात को भी चैन नहीं है। पूरी रात एसी चलने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments