HomeUttar PradeshAgraPetrol Diesel Price Hike: नई सरकार बनी, फिर बढ़ाया तेल कंपनियों ने...

Petrol Diesel Price Hike: नई सरकार बनी, फिर बढ़ाया तेल कंपनियों ने दाम, जानिए आगरा में आज क्‍या है पेट्रोल और डीजल का भाव

आगरा

चुनाव होने तक थमी रहीं तेल कंपनियां अब हर दिन झटका दे रही हैं। रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हुए मिलते हैं। पिछले पांच दिन में पेट्रोल और डीजल पर 3.20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी हो चुकी है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी पेट्रोल डीजल पर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी कर दी गई है। इससे पहले बुधवार और मंगलवार को भी 80-80 पैसे बढ़ाए गए थे। जानकारों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल करीब 18 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो सकते हैं। उसके पीछे वजह है कि क्रूड ऑयल का भाव इस समय 119 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है। आगरा में अब पेट्रोल 98.20 रुपये और डीजल 89.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)

तिथि पेट्रोल डीजल

चार जनवरी 83.62, 74.22

चार फरवरी 85.86, 77.47

चार मार्च 89.32, 81.84

चार अप्रैल 88.86, 81.25

चार मई 88.87, 81.32

चार जून 92.07, 86.06

चार जुलाई 96.69, 89.76

चार अगस्त 98.96, 90.27

Advertisements

चार सितंबर 98.57, 89.26

Advertisements

चार अक्तूबर 99.62, 91.80

तीन नवंबर 107.12, 99.04

चार नवंबर 101.22, 87.22

पांच नवंबर 95.43, 86.93

छह नवंबर 95.02, 86.56

22 मार्च 95.82, 87.34

23 मार्च 96.65, 88.17

25 मार्च 97.45, 88.97

26 मार्च 98.20, 89.72

रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत

गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments