Advertisement
HomeUttar PradeshAgraआगरा में गर्भवती महिला की मौत, ससुराल के लोग आरोपों के घेरे...

आगरा में गर्भवती महिला की मौत, ससुराल के लोग आरोपों के घेरे में, घर से फरार

आगरा

आगरा में गर्भवती महिला की मौत हुई है। गर्भवती महिला का शव पुलिस को फंदे पर लटका हुआ मिला है। पुलिस जैसे ही गांव पहुंची, महिला के ससुरालीजन गायब हो गए। मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्‍या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

अमर सिंह की पुत्री विनती उम्र 22 निवासी रामगढ रायधर की ठार निबोहरा की शादी वर्ष 2020 में रामब्रज़ पुत्र गोकुल सिंह निवासी हिमायूंपुर के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला आठ माह से गर्भवती थी। मायका पक्ष के लोगों को सूचना मिली कि महिला की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मायका पक्ष के प्रसादी ने थाना शमसाबाद पुलिस को घटनाक्रम के बारे में सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले महिला का पति स्वजनों के साथ गायब हो गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। महिला का शव फंदे पर लटका हुआ था। शव को फंदे से उतारा गया। कुछ ही देर में मायका पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि महिला की हत्या की गई है। वे आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस द्वारा मायका पक्ष को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हमें मौत की सूचना मिली थी। रात करीब 12:30 बजे गांव घटनास्थल पर पहुंचे, तो विनती का शव घर के बाहर रखा हुआ था। ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से गायब थे। बेटी की हत्या की गई है।

महिला की मौत की सूचना मिली थी। महिला के मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments