Advertisement
HomeUttar PradeshAgraधूप करने लगी बेदम, आगरा में पारा सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक,...

धूप करने लगी बेदम, आगरा में पारा सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक, मौसम विभाग का ये है कहना

आगरा

मार्च खत्‍म होने में अभी नौ दिन शेष हैं लेकिन गर्मी आगरा में ऐसी पड़ रही है कि जैसे मई का महीना चल रहा हो। अप्रैल के आखिर में शुरू होने वाले एयर कंडीशनर्स, मार्च के बीच में ही शुरू करने पड़ गए हैं। धूप सुबह नौ बजे से ही बेदम किए दे रही है। मंगलवार को सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक दर्ज हुआ है और अधिकतम तापमान में छह डिग्री की बढ़ोत्‍तरी चल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे सप्‍ताह ऐसा ही हाल रहेगा। बीच में कभी आंशिक बादल जरूर दिख सकते हैं।

मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकल आई है, 10 बजे के बाद धूप में ज्यादा देर खड़े रहने पर सिर दर्द हो रहा है। पसीना टपकने लगा है। पंखे से काम नहीं चल रहा है। सुबह का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। आज न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक 21.4 डिग्री मापा गया। वहीं, सोमवार को दोपहर का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्‍य से छह डिग्री अधिक था। तेज धूप अब बर्दाश्‍त नहीं हो रही। दयालबाग एजूकेशनल इंस्‍टीट्यूट के मौसम विज्ञानी डा. रंजीत कुमार का कहना है कि ग्‍लोबल वार्मिंग का ये असर है। अकेले आगरा ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्‍य शहरों में भी मौसम का यही हाल है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी तेज धूप निकलेगी। इससे न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 26 मार्च तक सुबह के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

एसएन के बाल रोग विभाग के डा. नीरज यादव ने बताया कि तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों को धूप से बचाएं। पानी का सेवन अधिक कराएं। इस मौसम में ठंडे पेय पदार्थ, आइसक्रीम का सेवन करने से वायरल संक्रमण हो सकता है। सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या हो सकती है। अभी ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न कराएं। तरल पदार्थ का सेवन अधिक कराएं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments