HomeUttar PradeshAgraPetrol Diesel Price Hike: 137 दिन बाद बढ़े पेट्रोल और डीजल के...

Petrol Diesel Price Hike: 137 दिन बाद बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए आगरा में आज क्‍या है भाव

आगरा

Advertisements
Advertisements

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 26 दिन हो चुके हैं। कच्‍चे तेल की कीमतें आसमान पर पहुंचने के बाद तेल कंपनियों ने सोमवार को जहां थोक डीजल ग्राहकों के लिए 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी की थी। वहीं मंगलवार को खुदरा ग्राहकों के लिए भी दाम बढ़ा दिए हैं। आगरा में नई दरें मंगलवार सुबह छह बजे से लागू हो गईं। पेट्रोल पर 80 पैसे और डीजल के भाव में 81 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इसके बाद आगरा में पेट्रोल 95.85 रुपये और डीजल 87.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बता दें यहां छह नवंबर के बाद दाम बढ़ाए गए हैं।

Advertisements

ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)

तिथि पेट्रोल डीजल

चार जनवरी 83.62, 74.22

चार फरवरी 85.86, 77.47

चार मार्च 89.32, 81.84

चार अप्रैल 88.86, 81.25

चार मई 88.87, 81.32

चार जून 92.07, 86.06

चार जुलाई 96.69, 89.76

चार अगस्त 98.96, 90.27

चार सितंबर 98.57, 89.26

ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)

तिथि पेट्रोल डीजल

चार जनवरी 83.62, 74.22

चार फरवरी 85.86, 77.47

चार मार्च 89.32, 81.84

चार अप्रैल 88.86, 81.25

चार मई 88.87, 81.32

चार जून 92.07, 86.06

चार जुलाई 96.69, 89.76

चार अगस्त 98.96, 90.27

चार सितंबर 98.57, 89.26

चार नवंबर 101.22, 87.22

पांच नवंबर 95.43, 86.93

छह नवंबर 95.02, 86.56

22 मार्च    95.85, 87.37

गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments