HomeUttar PradeshAgraAgra Weather Forecast: सुबह से चटक धूप ने बढ़ाया पारा, जानिए आने...

Agra Weather Forecast: सुबह से चटक धूप ने बढ़ाया पारा, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा आगरा के मौसम का हाल

आगरा
मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रविवार सुबह से धूप अपना चटक रंग दिखा रही है। वहीं शनिवार को दिन में तेज धूप निकली और तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 मार्च से मौसम बदल जाएगा, दिन में तेज हवा चलेगी।

सुबह से ही गर्मी लगने लगी है, 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई। इससे न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद धूप में खड़ा होना मुश्किल हो गया था। तीन बजे तक तेज धूप निकली। शाम को हवा चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 31 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी दिन में तेज धूप निकलेगी। 16 मार्च से मौसम बदल जाएगा, तेज हवा चलने के साथ तापमान बढ़ेगा। 17 मार्च को भी तेज हवा चल सकती है। दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Advertisements
Advertisements

फिजिशियन डॉ विश्वदीपक के अनुसार बदलते मौसम में कुछ सामान्य बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पीने का पानी भी साफ होना चाहिए और अधिक ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। खांसी, कोल्ड व फ्लू होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments