HomeUttar PradeshAgraUP Election 2022: अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद आगरा में स्ट्रांग...

UP Election 2022: अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद आगरा में स्ट्रांग रूम के बाहर सक्रिय हुए सपाई, घंटों के हिसाब से दे रहे पहरा

आगरा
समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद सपा-गठबंधन प्रत्याशी और पदाधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दी है। प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि निर्धारित दूरी से ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। घंटों के हिसाब से निगरानी टीमें बना दी हैं।

सपा अध्यक्ष ने बीते मंगलवार को ट्वीट किया था कि लखनऊ में सभी के लिए प्रतिबंधित ईवीएम स्ट्रांग रूम में एक सरकारी अधिकारी के घुसने का प्रयास बेहद गंभीर मामला है। इसके साथ ही उन्होंने सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो सभी जगह ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दें। कहा था कि जब तक गिनवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं, इसके बाद फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति में बने ईवीएम स्ट्रांग रूमों की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रेां में बने स्ट्रांग रूम पर भी ड्यूटी दे रहे हैं।

24 घंटे निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में चार से पांच सदस्य हैं। ये उन स्ट्रांग रूमों पर पैनी नजर रखे हुए हैं, जिनमें इनकी विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम रखी हुई हैं। इन टीमों में संगठन के पदाधिकारी और प्रत्याशी के लोग हैं। यहीं पर इनके खाने का प्रबंध है। पैकेटों के माध्यम से खाना पहुंचाया जा रहा है। समय-समय पर चाय भी भेजी जा रही है। इनका प्रयास है कि 10 मार्च तक स्ट्रांग रूम से इनकी नजरें एक पल के लिए भी न हटें। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि ईवीएम रखने के बाद से ही उनकी टीमें स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रही हैं। स्ट्रांग रूम तक कोई पहुंचने न पाए, इसके लिए उनकी टीमें पूरी तरह से मुस्तैद हैं। मतगणना तक उनकी सतर्कता जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments