HomeUttar PradeshAgraआगरा में विधानसभा चुनाव मतगणना की तैयारी शुरू, पहली बार होगी इस...

आगरा में विधानसभा चुनाव मतगणना की तैयारी शुरू, पहली बार होगी इस तरह गिनती

आगरा
आगरा जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव-2022 की मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीन मार्च को 1200 मतगणना कर्मचारियों का रेंडमाइजेशन होगा। यह कार्य एनआइसी में डीएम प्रभु एन सिंह की मौजूदगी में किया जाएगा। नौ मार्च को सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जबकि दस मार्च की सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू होगी। पहली बार पांच स्थलों में नौ विधानसभा क्षेत्रों के वोट गिने जाएंगे। इस चुनाव में 33.77 लाख मतदाता थे जिसमें 60 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 107 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे कम मतदान आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 53 फीसद हुआ है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल का प्रयोग किया जाएगा। एक पंडाल में सात टेबल लगेंगी। एक टेबल पर चार कर्मचारी होंगे। दस से 15 फीसद कर्मचारियों को रिजर्व रखा जाएगा। कर्मचारियों की ड्यूटी दो शिफ्ट में लगाई जाएगी।
पांच स्थलों में सुबह आठ बजे से सबसे पहले पोस्टल बैलेट मतों की गिनती होगी। इसमें दो से साढ़े तीन घंटे तक लगेंगे फिर ईवीएम को खोला जाएगा। नौ विधानसभा क्षेत्रों में 3911 बूथ हैं।

– गल्ला मंडी समिति फिरोजाबाद रोड : आगरा उत्तर, दक्षिण, कैंट, ग्रामीण और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र

– फतेहाबाद मंडी समिति : फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथों की।

Advertisements
Advertisements

– खेरागढ़ मंडी समिति : खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बूथों की।

– मोतीलाल रामनाथ डिग्री कालेज भदरौली बाह : यहां पर बाह विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों की।

– फतेहपुरसीकरी मंडी समिति : यहां पर फतेहपुरसीकरी विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments