HomeUttar PradeshAgraआगरा में सुबह शाम ठंडक, दोपहर में धूप छुड़ा रही पसीना, मौसम...

आगरा में सुबह शाम ठंडक, दोपहर में धूप छुड़ा रही पसीना, मौसम विभाग का अब ये है कहना

आगरा
मार्च की शुरुआत हो चुकी है। ये महीना होली का है। पिछले दिनों की तुलना में मौसम में हल्‍का बदलाव है। पहाड़ी इलाकों पर हुई बर्फबारी का असर आगरा में भी बना हुआ है। सुबह अच्‍छी खासी ओस रही और टहलने निकलने निकले लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। हालांकि नौ बजे के बाद धूप निकल आने पर राहत महसूस हो रही है।

Advertisements
Advertisements

आगरा में मंगलवार को सुबह सुबह सर्दी महसूस हुई। सुबह आठ बजे तक बादल छाए रहे और तेज ठंडी हवा चलती रही। हालांकि नौ बजे के बाद धूप निकलने से राहत मिली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में भी हवा में ठंडक बरकरार रहेगी। पिछले दिनों की अपेक्षा आज धूप में तेजी रहेगी। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के शुरुआती सप्‍ताह भी हवा में ठंडक बरकरार रहेगी। कभी धूप तेज लगेगी तो कभी हल्‍की। 17 मार्च को होली है, उससे पहले तेज गरज के साथ बौछारें भी आ सकती हैं।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह और दोपहर का तापमान नहीं बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments