Advertisement
HomeUttar PradeshAgraAgra Crime News: आगरा में जवाहर पुल के नीचे मिला युवती का...

Agra Crime News: आगरा में जवाहर पुल के नीचे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

आगरा
रविवार सुबह थाना कमला नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का शव जवाहर पुल के नीचे मिला है। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।
मामले के अनुसार रविवार सुबह आसपास के लोगों ने जवाहर पुल के नीचे यमुना नदी के समीप एक युवती का शव पड़ा हुआ देखा। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थाना एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती की शिनाख्त के लिए जनता की मदद ली, जिसके बाद जानकारी में थाना पुलिस ने बताया कि युवती नगर कमला नगर निवासी शालू पुत्री भगवान सिंह है। युवती की उम्र करीब 20 साल है। युवती पूर्व में कपड़े की एक दुकान पर काम करती थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 8 बजे वह घर से गायब हो गई थी। जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह जब शालू का शव मिलने की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया । वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले काे हत्या की आशंका से जोड़ कर देख रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments