HomeUttar PradeshAgraकालिंदी विहार में फायरिंग कर फैलाते थे दहशत, आगरा पुलिस ने दो...

कालिंदी विहार में फायरिंग कर फैलाते थे दहशत, आगरा पुलिस ने दो और आरोपित दबोचे

आगरा
कालिंदी विहार में फायरिंग कर दहशत फैलाने के दो और आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों काे बुधवार काे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया।

Advertisements

कालिंदी विहार के बजरंग नगर में 13 फरवरी की रात को क्लीनिक संचालक डीके शर्मा के घर पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस की छानबीन में परमजीत उर्फ काके का नाम सामने आया था। इसी दिन शाम को करीब सात बजे कालिंदी विहार में ही जैन मंदिर पर एक दर्जन से अधिक युवकों के बीच फायरिंग और पथराव हुआ था। ताबड़तोड़ घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई थी।

Advertisements

इंटरनेट मीडिया में वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर परमजीत, तनिष्क और विकास को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बुधवार को पुलिस ने रंगबाजी में फायरिंग करने वाले दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला सत्य देव शर्मा ने बताया आरोपितों के नाम आशीष जादौन उर्फ इक्का ठाकुर निवासी नारखी फिरोजाबाद और दानिश उर्फ अमन निवासी टेढ़ी बगिया हैं। आशीष जादौन वर्तमान मेंं नगला रामबल में किराए पर रहता था। दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Advertisements

पुलिस के अनुसार इलाके में आए दिन मारपीट करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों को चिन्हित किया है। जिन पर आरोप है कि वह रंगबाजी में मारपीट व फायरिंग कर देते हैं। उनकी दबंगई के चलते कोई शिकायत नहीं करता। इन सभी पर शिकंजा कसने की तैयारी है।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments