Advertisement
HomeUttar PradeshAgraआगरा में तापमान में तेज उछाल, सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक, मौसम...

आगरा में तापमान में तेज उछाल, सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक, मौसम विभाग ने दिया ये अनुमान

आगरा
पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद आगरा में दो दिन से तेज और ठंडी हवा चल रही है। हालांकि न्‍यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है। बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, इसके चलते सुबह ओस भी नहीं पड़ी। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार होली तक अच्‍छी गर्मी पड़ने लगेगी। लोग ठंडे पानी में होली खेलने का आनंद लेंंगे।

बुधवार सुबह आगरा में धूप अपेक्षाकृत हल्‍की रही लेकिन तापमान में बढ़ोत्‍तरी हुुई है। सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 14.2 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि हवा में ठंडक में बरकरार है और सुबह के समय दोपहिया वाहनों पर हल्‍के गर्म कपड़ों की जरूरत भी महसूस हुई। न्‍यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी उछाल आ रहा है। अब ये 30 डिग्री के करीब आ चुका है। इसके चलते रात के समय रजाई और कंबल के साथ धीमी गति पर पंखे चलना भी शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 25 फरवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा, सुबह धूप निकलेगी और रात में सर्द हवा चलेगी। इन दिनों अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। यह सामान्‍य से दो डिग्री बढ़ चुका है।

एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के डा.नीरज यादव ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहा बदलाव पांच साल से कम के बच्चों के लिए घातक हो सकता है। बच्चों को सर्दी से बचा कर रखे, धूप निकलने पर हवा भी चलती है ऐसे में कपड़े उतारकर धूप में बच्चों को ना लिटाएं। ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न कराएं और घर का बना हुआ खाना दें। इस मौसम में बच्चों को सर्दी जुकाम और बुखार के साथ ही निमोनिया की समस्या हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments