HomePoliticsभाजपा की रैली से लौट रहे लोगों ने प्रियंका से मांगा घोषणापत्र,...

भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों ने प्रियंका से मांगा घोषणापत्र, कांग्रेस बोली- यूपी का माहौल स्पष्ट है

लखनऊ
22 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं। सियासी दिग्गज मैदान में है। बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर करते

हुए दावा किया है कि बीजेपी की रैली से लौट रहे लोगों ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से कांग्रेस का घोषणापत्र, लड़की हूं-लड़ सकती हूं बैंड्स मांगे और सेल्फी भी क्लिक की। कांग्रेस ने लिखा – ये वीडियो यूपी के माहौल को स्पष्ट करने के लिए काफी है

कांग्रेस के ऑफिशियल ट्वट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, “राजनीति में ऐसी तस्वीरें दुर्लभ हैं- भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों ने @priyankagandhi जी से घोषणा पत्र और ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की प्रचार सामग्री मांगी और साथ में सेल्फी ली। ये वीडियो यूपी के माहौल को स्पष्ट करने के लिए काफी है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments