Advertisement
HomeUttar Pradeshयूपी में का बा के जवाब में ब्रज से बाबा जी काै...

यूपी में का बा के जवाब में ब्रज से बाबा जी काै जलवा, इंटरनेट पर चुनावी गीतों की बहार

आगरा

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रण सज चुका है। सभी पार्टी और प्रत्याशी विरोधियों पर शब्दों के वाण चला रहे हैं। ऐसे में उनके समर्थक भी पीछे नहीं हैं। वे गीतों से विरोधियों पर बार कर रहे हैं। भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा.. गाकर सरकार पर कटाक्ष किया। इसके बाद कई कवि और गायकों ने अपने-अपने अंदाज में जवाब दिया।कान्हा की नगरी मथुरा से हाल ही में ब्रज भाषा में भी इसका जवाब दिया गया।बाबा जी कौ जलवा, घर-घर में छाबेगौ… गाना इंटरनेट मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। ये गीत लोगों को अपनी ओर कर पाएंगे कि नहीं? यह तो वक्त ही बताएगा। मगर, चुनाव प्रचार में ये तड़का तो लगा ही रहे हैं।

मथुरा के चौबिया पाड़ा में रहने वाले शख्‍स ने अपने अंदाज में सपा-बसपा, कांग्रेस और आम आदमी की पार्टी के नेताओं पर व्यंग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ के कसीदे पड़े हैं। अलाव पर हाथ सेकते समय बनाए गए इस वीडियो में कई अन्य लोग भी उनका गाने में साथ दे रहे हैं। ब्रज भाषा के इस गाने को ब्रज के भाजपा प्रत्याशी अपने सभी इंटरनेट मीडिया माध्यमों से विरोधियों पर वार करने के लिए शेयर कर रहे हैं।

इससे पहले फतेहपुर सीकरी की कुछ महिलाओं ने घूंघट की ओट से भाजपा प्रत्याशी चौ. बाबूलाल को वोट देने की अपील अपने अंदाज में की। घूंघट वाली महिलाओं का वीडियो भी ब्रज में इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद तो सभी प्रत्याशियों ने अपने समर्थन में वीडियो बनवाना शुरू कर दिया। बाह विधान सभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा के फेसबुक प्रोफाइल से प्रचार का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें वे प्रचार करते दिख रहे हैं। बीच-बीच में एक महिला और पुरुष कलाकार उनके चुनावी एजेंडे को गाकर बता रहे हैं। चर्चा है रई है चुनाव की मेरे बाह क्षेत्र काै आयो, सुनौ बलमा नाम मधुसूदन शर्मा को भायौ.. गाना सपा प्रत्याशी के समर्थक इंटरनेट मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। एत्मादपुर विधान सभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह चौहान और भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह चौहान ने भी कई वीडियो अपनी प्रोफाइल से शेयर किए हैं। इस तरह हर प्रत्याशी अपने समर्थन और विरोधियों पर वार को वीडियो बनवाकर इंटरनेट मीडिया माध्यमों पर इन्हें शेयर कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments