HomeUttar Pradeshआगरा में घोड़ा गाड़ी को बचाने में अनियंत्रित हुआ टेंपाे पलटा, एक...

आगरा में घोड़ा गाड़ी को बचाने में अनियंत्रित हुआ टेंपाे पलटा, एक की मौत

आगरा

Advertisements

आगरा से आंवलखेड़ा की ओर जा रहा टेंपो देर रात हादसे का शिकार हो गया। घोड़ा गाड़ी को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया था। इसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Advertisements
Advertisements

घटना गुरुवार रात की है। रामबाग से आंवलखेड़ा की ओर एक टेंपो जा रहा था। खंदौली क्षेत्र में मुड़ी चौराहे के पास सामने जा रही घोड़ा गाड़ी को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित हो गया। इसके बाद चालक उस पर काबू नहीं कर सका और टेंपो पलट गयाा। इसमें सवार आंवलखेड़ा निवासी रामवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य के मामूली चोट थीं। पुलिस चौकी मुड़ी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल रामवीर सिंह को हास्पिटल भिजवाया। वहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। हादसे में अन्य लोगों के मामूली चोट लगी थी, इसलिए वे वहां से चले गए। रामवीर के चाचा कमल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने टेंपो चालक पर लापरवाही से टेंपो चलाने का आरोप लगाया है।

 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments