HomeUttar Pradeshआगरा में कोहरे के साथ ओस संग हुई सुबह, बारिश को लेकर...

आगरा में कोहरे के साथ ओस संग हुई सुबह, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये अनुमान

आगरा

Advertisements

कोहरे के साथ ओस की बूंदों संग शुक्रवार की सुबह हुई। घना कोहरा छाया हुआ है, हालांकि सुबह का तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज बारिश हो सकती है।

Advertisements

पांच दिन बाद गुरुवार को हल्‍की धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली थी लेकिन शुक्रवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही ओस की बूंदों से बाहर निकलने पर कपड़े गीले हो रहे हैं, 10 बजे के बाद भी धूप नहीं निकली है और कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 था।

23 जनवरी तक बारिश का अलर्ट

Advertisements

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बारिश हो सकती है। शनिवार और रविवार को भी बारिश की संभावना है। तीन दिन बारिश के बाद घना कोहरा छाएगा लेकिन सर्दी से राहत मिल जाएगी।

 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments