HomeUttar Pradeshआगरा में तापमान में गिरावट, सुबह रहा हल्‍का कोहरा

आगरा में तापमान में गिरावट, सुबह रहा हल्‍का कोहरा

आगरा

Advertisements

तीन दिन से आगरा के आसमान पर डेरा जमाए बैठे बादल, मंगलवार सुबह छंट गए हैं। हालांकि न्‍यूनतम तापमान बीते दिनों के मुकाबले आज गिरा है लेकिन अच्‍छी धूप निकलने से राहत महसूस हो रही है। लोग धूप का आनंद ले रहे हैं। साथ ही कपड़ों को भी धूप लगाई जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में भी वृद्धि होने के आसार हैं। अब हाल फिलहाल कोहरा छाया रहेगा।

Advertisements

आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है, मंगलवार सुबह कोहरा अपेक्षाकृृत ज्‍यादा रहा। साथ ही ओस भी भरपूर गिरी। सुबह न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट रही, एक सोमवार के मुकाबले करीब दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि अब भी ये सामान्‍य आठ डिग्री के मुकाबले करीब चार डिग्री अधिक रहकर 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। तापमान में गिरावट के चलते ही सुबह ज्‍यादा सर्दी महसूस हो रही हुई। लेकिन सुबह नौ बजे के बाद धूप भी अच्‍छी निकल आई। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा था।

Advertisements

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार सुबह कोहरा छाएगा और दोपहर में धूप निकलेगी। 10 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। संभवत: ये चक्रवाती तूफान जवाद के असर के चलते है। 11 दिसंबर से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

 

 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments