HomeUttar Pradeshआगरा में सुबह सुबह रही धुंध, धूप खिलने से मिली राहत

आगरा में सुबह सुबह रही धुंध, धूप खिलने से मिली राहत

आगरा

Advertisements

आगरा में धुंध और कोहरे का दौर शुरू हो चुका है। लेकिन रविवार को सुखद बात ये है कि सुबह नौ बजे से ही गुनगुनी धूप निकल आई है। छुट्टी का दिन है और सर्दी का मौसम। ऐसे में लोग सारे काम छोड़ सुबह धूप का आनंद लेने बैठ गए हैं। कपड़ों को भी धूप लगाई जा रही है। हालांकि अभी अधिकतम तापमान में सुधार नहीं हुआ है। वह सामान्‍य से छह से सात डिग्री नीचे बना हुआ है।

Advertisements

रविवार सुबह सात बजे तक शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा छाया रहा। इसके बाद मौसम साफ होने लगा। सुबह न्‍यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्‍य से दो डिग्री अधिक है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से सात डिग्री कम होकर 22.8 डिग्री दर्ज हुआ था। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान के बीच अंतर कम होने की वजह से सर्दी का अहसास ज्‍यादा हो रहा है। इधर रविवार को धूप निकल आने के बाद मौसम सुहाना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने अब लगातार तीन दिन तक सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है।

Advertisements

इससे पहले शहर में मौसम के बदलाव का सिलसिला शुक्रवार शाम से ही शुरू हो गया था। रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला देर रात तक जारी था। शनिवार सुबह बादल छाए हुए थे और बूंदाबांदी भी तेज हो गई। आफिस जाने वाले या स्कूल जाने वाले बच्चे छाता व रेनकोट लेकर निकले। दोपहर में हालांकि हल्की धूप निकली लेकिन सड़कों की नमी को सुखा नहीं पाई।महिलाएं पूरा दिन तेज धूप का इंतजार करती रहीं, जिससे कपड़े आसानी से सूख सके। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments