Advertisement
HomeUttar Pradeshआगरा में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता, सैंपलिंग की बढ़ाई स्पीड

आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता, सैंपलिंग की बढ़ाई स्पीड

आगरा

देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते केसों के बाद आगरा में भी स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण खतरा बढ़ गया है। सैंपलिंग की स्पीड भी बढ़ा दी है।

आगरा में त्योहार से पहले रोज लगभग 2500 जांच ही की जा रहीं थीं। खतरा भांपते देख अब विभाग ने लगभग सभी स्वास्थ्य शिविरों में नमूने लेने शुरू कर दिए हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर भी सैंपलिंग की जा रही है। अब हर रोज लगभग 3000 आर्टी-पीसीआर, 2300 एंटीजेन टेस्ट किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में भी जांच के लिए 150-200 नमूने लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही विभाग ने टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ाई है। ताजमहल समेत स्मारकों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मजदूरों की मंडियों समेत कई नए स्थानों पर टीकाकरण करना शुरू कर दिया है। विभाग ने हर रोज 80 हजार टीकों का लक्ष्य निर्धारित किया है। हालांकि विभाग अब औसतन 30 हजार लोगों को रोज वैक्सीन लगा रहा है। इसकी भी रफ्तार बढ़ाने की तैयारी है।

लोगों की लापरवाही पड़ेगी भारी

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के अलावा शहर के लोगों की लापरवाही खतरा बढ़ाएगी। लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है। दूरी और सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं।सीएमओ डा. अरूण श्रीवास्तव रैपिड रिस्पोंस टीम दोबारा सक्रिय कर दी गई है। लोग से मास्क लगाने, टीकाकरण और बचाव के हर साधन अपनाने की अपील की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments