HomeEntertainmentकिसी ने किया है एमबीए तो कोई है इंजीनियर, जानें कितने पढ़े...

किसी ने किया है एमबीए तो कोई है इंजीनियर, जानें कितने पढ़े लिखे हैं आपके पसंदीदा टीवी स्टार

छोटे पर्दे के सितारे हर हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करते हैं और फैंस भी जमकर उन पर प्यार लुटाते हैं। टीवी के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो अपने अभिनय के अलावा डांस और दूसरे स्किल से भी फैंस को प्रभावित करते हैं। साथ ही बहुत से मशहूर कलाकार अभिनय के साथ-साथ पढ़ाई में भी बहुत अच्छे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आपके पसंदीदा सितारों की पढ़ाई की बारे में।

दिव्यांका त्रिपाठी

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा दिव्यांका ने नेहरु इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है। उन्होंने माउंटेनियरिंग का कोर्स किया है। इतना ही नहीं वो राइफल शूटिंग भी जानती हैं। दिव्यांका को ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से घर घर में पहचान मिली थी। इसके बाद स्टार प्लस के शो ‘कितनी मोहब्बत है’ में इशिता भल्ला के किरदार से उन्होंने लोगों को अपना फैन बना लिया था।

करण सिंह ग्रोवर

टीवी के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी में’ एक खलनायक की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वो टीवी शो ‘दिल मिल गए’ में नजर आए थे। इस शो से उन्हें बहुत सफलता मिली थी। करण ने बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी की है।

Advertisements
Advertisements

राम कपूर

राम छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता तो हैं ही साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने जबरदस्त अभिनय से लोगों का दिल जीता है। राम कपूर ने लॉस एंजेलिस से एक्टिंग में मास्टर्स की डिग्री ली है। उन्होंने ‘कसम से’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ शो से सफलता हासिल की है। इसके अलावा वो ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘मेरे डैड की मारुती’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

रुपाली गांगुली

अनुपमा शो से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली रुपाली गांगुली ने होटल मैनेजमेंट से ग्रेजुएशन किया है। इन दिनो उनके ‘अनुपमा’ के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा शो ‘परवरिश’ और ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में भी उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments