55 साल पहले आया हेलेन का वो गाना, Asha Bhosle की आवाज पर मचा था बवाल; बैन हुआ था कल्ट सॉन्ग

आशा भोसले (Asha Bhosle) ‘सुरों की मल्लिका’ कही जाती थीं। 12000 से ज्यादा गानों को आवाज देने वालीं आशा ताई को उनकी वर्सैलिटी के लिए जाना जाता था। उन्होंने हर तरह के गानों को अपनी आवाज दी। वह कई आइटम सॉन्ग्स भी गा चुकी थीं। 55 साल पहले उन्होंने एक गान गाया था, जो बाद में बैन कर दिया गया था।

जी हां, 55 साल पहले आशा भोसले ने एक आइटम सॉन्ग को अपनी आवाज दी थी। गाने के बोल पर इतना ज्यादा बवाल मचा था कि बाद में इसे बैन ही करना पड़ा। कहा जाता है कि गाना सुनने के बाद गीतकार स्टूडियो से ही शर्मिंदा होकर बाहर चले गए थे।

बोल्ड गाने से हेलेन ने मचाया था बवाल

यह किस्सा 1971 में आई फिल्म ‘कारवां’ का है। इस फिल्म में हेलेन ‘पिया तू अब तो आजा’ (Piya Tu Ab To Aaja) गाने में नजर आई थीं। यह गाना खूब पसंद किया गया था। थिएटर्स में जब यह गाना बजता था तो लोग सीटियां बजाने पर मजबूर हो जाते थे। जब आशा भोसले के पास यह गाना आया थो तो वह नाराज हो गई थीं। उनका कहना था कि बार-बार उन्हें ऐसे गाने क्यों मिलते हैं। हालांकि, पंचम दा (आरडी बर्मन) ने उन्हें मना लिया और आखिरकार आशा भोसले ने यह गाना गाया।

गाना सुनकर शर्मिंदा हो गए थे गीतकार

गाने के बोल लिखे थे मजरूह सुल्तानपुरी ने। कहा जाता है कि जब गाने की रिकॉर्डिंग हो रही थी, तब उस वक्त मजरूह भी स्टूडियो में मौजूद थे। वह खुद अपने गाने के बोल सुनकर शर्मिंदा हो गए थे और स्टूडियो के बाहर चले गए थे। आखिरकार, फिल्म रिलीज हुई और गाना भी सुपरहिट हुआ। मगर वही, गाने के बोल पर बवाल मच गया। इसके लिरिक्स को सिडक्टिव बताया गया और फिर बैन लग गया।

बैन लगने के बावजूद गाने को कल्ट का दर्जा मिला। इस गाने की पॉपुलैरिटी आज भी कम नहीं हुई है। पांच दशक के बाद इस गाने की कुछ लाइनों को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में लिया गया था जो दर्शकों को खूब पसंद आया।

Hot this week

सरकार युवा को शिक्षित बनाना चाहती या भक्त ?

देश का भविष्य… देश का युवा। लेकिन आज सवाल यह...

Maruti, Toyota या Honda; देश की सबसे सस्ती Hybrid कार कौन सी? 28 KMPL माइलेज, कीमत इतनी

भारत में Hybrid Cars की मांग लगातार बढ़ रही...

फिरोजाबाद में पुलिस का पीछा, शराब से लदी पिकअप डिवाइडर से टकराई

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस की कार्रवाई के...

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सड़कों पर छात्र, कहीं शिक्षक नहीं तो कहीं बुनियादी सुविधाओं का संकट

एंकर/वॉयस ओवर: देश के अलग-अलग हिस्सों से छात्रों के प्रदर्शन...

Topics

सरकार युवा को शिक्षित बनाना चाहती या भक्त ?

देश का भविष्य… देश का युवा। लेकिन आज सवाल यह...

फिरोजाबाद में पुलिस का पीछा, शराब से लदी पिकअप डिवाइडर से टकराई

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस की कार्रवाई के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img