HomeUttar PradeshAgraYamuna Expressway पर गाजियाबाद के व्यापारी से लूटी गई सफारी गाड़ी 12...

Yamuna Expressway पर गाजियाबाद के व्यापारी से लूटी गई सफारी गाड़ी 12 घंटे से पहले बरामद

यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार रात बदमाशों ने दुस्साहसिक घटना की। बाइक सवार तीन बदमाशों ने गाजियाबाद में लोनी के कपड़ा व्यापारी सफारी गाड़ी से कन्नौज जा रहे थे। तभी खंदौली इंटरचेंज के पास बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। चालक की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे नीचे उतार दिया। इसके बाद सफारी लेकर चल दिए। व्यापारी और उसके साथी को बदमाश चलती गाड़ी से धक्का देकर भाग गए। इसी बीच अपहरण की सूचना से पुलिस के होश उड़ गए। देर रात तक सफारी की तलाश में चेकिंग चली।घटना रात करीब नौ बजे की है। लोनी के राहुल विहार निवासी 26 वर्षीय जतिन अपनी बहन संगीता को ससुराल छोड़ने मथुरा आए थे। बहन को छोड़ने के बाद वह अपने चालक सुमेर अौर साथी कल्लू के साथ कन्नौज अपनी ससुराल जा रहे थे। खंदौली इंटरचेंज के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी की सफारी गाड़ी को रुकवा लिया। दो बदमाश बाइक से उतरे। तमंचा तानकर चालक को गाड़ी से बाहर घसीट लिया। एक बदमाश खुद स्टेयरिंग पर बैठ गया। दूसरे ने जतिन पर तमंचा तान दिया। बदमाश गाड़ी सहित जतिन को उठाकर ले गए। यही सूचना चालक सुमेर ने टोल पर दी। सूचना ने पुलिस के होश उड़ा दिए। चारों तरफ नाकाबंदी कराई गई। रेंज स्कीम लागू कराई गई। पुलिस चारों तरफ काले रंग की सफारी की तलाश में जुट गई। बदमाशों ने व्यापारी को एक्सप्रेस वे ही गाड़ी से धक्का दे दिया था। छानबीन के दौरान पुलिस को व्यापारी और उसका साथी मिल गया। पुलिस देर रात चालक और व्यापारी को लेकर घटना स्थल पर पहुंची। लूटी गई गाड़ी का भी कोई सुराग नहीं मिला था।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments