HomeUttar PradeshAgraआगरा:- लंबे इंतजार के बाद ताजनगरी में मानसून की दस्‍तक

आगरा:- लंबे इंतजार के बाद ताजनगरी में मानसून की दस्‍तक

आगरा/ XMT NEWS: बुधवार की सुबह ताजनगरी के लिए एक सुखद अहसास लेकर आई है। मानसून आने को लेकर लंबा इंतजार आज खत्‍म हो गया। सुबह से ही आसमान में घिरीं काली घटाएं नौ बजे के बाद अमृत बरसाने लगीं। धीमी गति से हो रही बारिश की बूंदें सूखी धरती में समा रही हैं और मौसम को ठंडा बना रही हैं। मानसून की इस बरसात का युवाओं ने भीगने के साथ आनंद भी लिया। हालांकि कोरोना संक्रमण काल में कहीं तबियत खराब न हो जाए, इसके चलते बहुतों ने भीगने से भी परहेज किया।

आगरा में जून के आखिरी सप्‍ताह से ही मानसून का इंतजार किया जा रहा था। तय समय के लगभग आठ दिन बाद बुधवार को हल्‍की बारिश के साथ मानसून की दस्‍तक हो चुकी है। शहर के सभी इलाकों में बारिश चल रही है। सिकंदरा क्षेत्र में यह करीब 8.30 बजे शुरू हुई तो दयालबाग में नौ बजे। बादल और बारिश के चलते यूवी इंडेक्‍स में भी कमी आ गई है। यह अब पांच पर आ गया है, जो बीते दिनों 11 के स्‍तर पर था। मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्‍यूवेदर.कॉम के अनुसार आगरा में बुधवार को दोपहर में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। वहीं स्‍थानीय मौसम विज्ञानियों की मानें तो मानसून सक्रिय हो चुका है। आज अधिकतम 32 और न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments